राजनीति

कर्नाटक में नए CM का एलान आज संभव, बेंगलूरु में BJP ने बुलाई संसदीय समिति की बैठक

कर्नाटक में बीजेपी ने 27 जुलाई को बुलाई ससंदीय बोर्ड की बैठक, नए सीएम के नाम पर लग सकती है मुहर, जाति अनुपात से लेकर उपचुनाव तक खास बातों पर रहेगी नजर
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 10:33 AM IST
Karnataka Politics

नई दिल्ली। कर्नाटक ( Karnatka ) के मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा ( BS Yediyurappa ) के इस्तीफा देने के बाद अब हर किसी की नजर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के एलान पर टिकी है। बेंगलूरु में मंगलवार को बीजेपी ने संसदीय समिति की बैठक बुलाई है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम के नए नाम पर मुहर लग सकती है।

हालांकि कर्नाटक में बीजेपी के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाना इतना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के चयन के लिए बीजेपी आलाकमान ने दो पर्यवेक्षकों नियुक्त किए हैं। इनमें एक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दूसरे कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह शामिल हैं।

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कर्नाटक की कमान किस नेता के हाथ होगी, इसको लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम इस दौड़ आगे चल रहे हैं। बीजेपी के लिए जरूरी है कि लिंगायत अनुपात के साथ अन्य वर्गों को साधने वाले नेता का चयन ही किया जाए।

सीएम की दौड़ में ये नाम आगे
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीन से चार नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। हालांकि बीजेपी कई बार ऐसे चेहरे को मौका देकर सभी को चौंका भी चुकी है।

हालांकि जिन नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में है, उनमें खनन मंत्री मुरुगेश निरानी, प्रहलाद जोशी, बीजेपी के महासचिव सीटी रवि, बीएल संतोष और प्रदेश के गृह मंत्री बासवराज का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

शाह और नड्डा ने की अरुण सिंह से बात
कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह से बात की है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा चुने गए नामों को मंजूरी के लिए बीजेपी के संसदीय बोर्ड को सूचित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी कर्नाटक भाजपा विधायक दल का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया। ऐसे में मंगलवार को होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में नए सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगना लगभग तय है।

उपचुनाव से बचने की कोशिश
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बीजेपी आलाकमान विधायक को ही मौका देने पर विचार कर रहा है। दरअसल बीजेपी नहीं चाहती कि किसी सांसद को सीएम बनाकर उपचुनाव करवाया जाए।

Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी