25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक का अगला सीएम कौन? रेस में आगे हैं ये तीन नाम

बीएस येदियुरप्पा के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी गलियारों में तेज हुईं चर्चाएं, जानिए किन दौड़ में कौनसे नाम आगे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Jul 2021, 3:02 PM IST

843.jpg

नई दिल्ली। कर्नाटक ( Karnataka ) के सीएम पद से बीएस येदियुरप्पा ( BS Yediyurappa ) के इस्तीफे देने के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री ( Karnataka Next CM )कौन होगा इसका फैसला तो बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद ही साफ होगा। लेकिन नए सीएम की रेस में तीन नामों की चर्चा तेज है।

बीजेपी ने राज्य में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, खनन मंत्री मुरुगेश निरानी औऱ गृहमंत्री बासवराज के नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक के सीएम के तौर पर नए नेता के चुनाव में एक से दो दिन का वक्त लग सकता है। हालांकि 27 जुलाई को बीजेपी ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कर्नाटक के नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। तब बीएस येदियुरप्पा ही कार्यवाहक सीएम के तौर पर राज्य की व्यवस्था संभालेंगे।

इस बीच जिन नामों को लेकर चर्चा चल रही है उनके बारे में जान लेते हैं। सबसे पहले बात करते हैं मुरुगेश निरानी की।

सीएम पद के प्रबल दावेदारों में शुमार 56 वर्षीय मुरुगेश निरानी का नाम इसलिए सबसे आगे चल रहा है क्योंकि रविवार को ही वे अचानक दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि सीएम पद को लेकर आलकमान से उनकी मुलाकात हो रही है।

कर्नाटक में खदान और भूगर्भ मंत्री हैं। येदियुरप्‍पा की ही तरह उन्‍हें लिंगायत समुदाय का समर्थन भी प्राप्‍त है। वह निरानी ग्रुप के चेयरमैन भी हैं।

यह ग्रुप चीनी के व्‍यवसाय से जुड़ा है। हालांकि खुद अपने नाम की दावेदारी पर मुरुगेश कहते हैं कि राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व तमाम बातों को ध्‍यान में रखते हुए सीएम पद के लिए सही व्‍यक्ति का चुनाव करेगा।

प्रहलाद जोशी
प्रहलाद जोशी केंद्रीय मंत्री हैं। 58 वर्षीय वरिष्ठ नेता जोशी 2004 से धारवाड़ से सांसद हैं। वह भी येदियुरप्‍पा के बाद मुख्यमंत्री रेस में आगे चल रहे हैं। प्रहलाद पर संघ का समर्थन भी बताया जाता है, यही वजह है कि उनके नाम पर भी मुहर लग सकती है।

बसवराज बोम्मई
कर्नाटक के अलगे मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई के नाम की चर्चा भी चल रही है। हालांकि अन्य नेताओं की तरह बसवराज भी अगला सीएम कौन होगा के सवाल पर बचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ये फैसला पूरी तरह बीजेपी आलाकमान ही करेगा। 61 वर्षीय कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री बसवराज बोम्मई के नाम पर भी चर्चा गर्म है।
बहरहाल कर्नाटक का अलगा सीएम कौन होगा इस राज से भी एक दो दिन में पर्दा हट जाएगा। तब तक अटकलों का बाजार गर्म है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग