राजनीति

ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बांग्लादेशी घुसपैठियों को क्यों बचाना चाहती है टीएमसी

एनआरसी का मतलब घुसपैठियों को भगाना है।
2 min read
amit shah
ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बांग्लादेशी घुसपैठिएं देश के लिए खतरा

नई दिल्ली : अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। कोलकता में अमित शाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। बांग्लादेश घुसपैठिए टीएमसी के वोटर हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करना ही एनआरसी है। ममता आज से 13 साल पहले भी लोकसभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एनआरसी मुद्दे पर हंगामा किया था। यानी 2005 में घुसपैठियों पर विरोध करती थी ममता । बांग्दालेशी घुसपैठिएं देश के लिए खतरा है। ममता को रुके नहीं रुकेगी एनआरसी । अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को आखिर ममता बनर्जी और राहुल गांधी क्यों बचाने चाहते हैं। इनके लिए घुसपैठिएं वोट बैंक हैं। लेकिन भाजपा के लिए देश सबसे पहले है, वोट बैंक बाद में है।

राज्य में अब बम की आवाज सुनाई देती

अमित शाह ने कहा कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल सलामत नहीं है। ममता राज में घुसपैठ जारी है। पहले राज्य में संगीत की आवाज सुनाई देती थी लेकिन अब बम की आवाज गुंजती है। बंगाल की जनता विकास के लिए भटक रही है। अब समय आ गया है कि राज्य से टीएमसी को उखाड़ फेंका जाएगा। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बदलाव दिखेगा। बंगाल जीतने तक विजय रथ चलता रहेगा। मोदी पश्चिम बंगाल में विकास की गंगा बहा देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी शरणार्थी को वापस नहीं भेजेंगे। हिंदू, बौद्ध और क्रिश्चयन लोगों को यहां की नागरिकता मुहैया कराएंगे।

एनआरसी पर ममता का बयान बेतुका

इससे पहले एनआरसी मुद्दे पर भाजपा ने टीएमसी पर जुबानी हमला किया । भाजपा नेता और सांसद मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर जमकर तृणमूल कांग्रेस हमला बोला। लेखी ने कहा कि एनआरसी को लेकर टीएमसी का भाजपा विरोधी अभियान बेतूका है। टीएमसी गलत बातें फैला रही है। बीजेपी नेता ने कहा कि वे यह अभियान चला कर टीएमसी वास्तव में बीजेपी के लिए प्रचार कर रही है, क्योंकि वह जानती है ये सब कर के कुछ नहीं होने वाला।

Published on:
11 Aug 2018 02:40 pm