राजनीति

शिवसेना से बैठक के बाद BJP नेता का बड़ा बयान, कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर

बीजेपी-शिवसेना की बैठक खत्म देवेन्द्र फडणवीस की अगुवाई में बनेगी सरकार- सुधीर मुनगंटीवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 8:43 AM IST
bjp-shivsena meeting

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में हर पल तेजी से समीकरण बदल रहे हैं। इसी बीच सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में राज्यस्तर के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक के बाद बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र को लेकर जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में रामदास कदम समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि इस बैठक में सरकार गठन को लेकर नहीं बल्कि किसानों के मसले पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को लेकर जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। साथ ही सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार देवेन्द्र फडणवीस की अगुवाई में ही बनेगी। मुनगंटीवार के इस बयान से साफ स्पष्ट है कि सरकार गठन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा चुका है। हालांकि, उन्होंने इस मसले पर ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया।

यहां आपको बता दें कि बुधवार सुबह से ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है। शिवसेना नेता संजय राउत ने NCP नेता शरद पवार से मुलाकात की, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ही होंगे। अब देखना यह है कि कयासों के बाजार पर आखिर कब विराम लगते हैं।

Updated on:
7 Nov 2019, 8:43 AM IST
Published on: