राजनीति

ईद पर BJP नेता ने मुंबई में बांटे बुर्के, शिवसेना ने दिखाई आंख तो मचेगा घमासान

परंपरागत लाइन से हटकर भाजपा नेता ने ईद पर बांटे बुर्के हाल ही में शिवसेना ने की थी बुर्के पर बैन लगाने की मांग BJP के आशीष सेलार नहीं मानते बुर्के से होता है सुरक्षा को खतरा
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2019, 3:16 PM IST
eid
ईद पर BJP नेता ने मुंबई में बांटे बुर्के, शिवसेना ने दिखाई आंख तो मचेगा घमासान

नई दिल्‍ली। ईद के मौके पर बुधवार को मुंबई में भाजपा नेताओं ने मिठाईयों के साथ बुर्के भी बांटे हैं। भाजपा नेताओं का यह काम वहां के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है अगर शिवसेना ने इसे मुद्दा बनाया तो भाजपा के साथ उसका विवाद बढ़ सकता है। यह भाजपा और शिवसेना के बीच घमासान का कारण भी बन सकता है। ऐसा इसलिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान शिवसेना ने केंद्र सरकार से देश की सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्‍थानों पर बुर्के को प्रतिबंधित करने की मां की थी।

अगर इस बार बुर्के को लेकर विवाद बढ़ता है तो उसका कारण शिवसेना नहीं बल्कि भाजपा के नेता जिम्‍मेदार माने जाएंगे। ऐसा इसलिए कि भाजपा नेताओं ने ईद के मौके पर मिठाईयों के साथ बुर्के बांटे हैं। भाजपा नेताओं की इस पहल को शिवसेना के नेता भड़काने वाली कार्रवाई भी मान सकते हैं।

मुस्लिम महिलाओं को लेना पड़ता है बुर्के का सहारा

मुंबई भाजपा के नेता हैदर आजम ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने इस मामले में काफी महिलाओं से बात की। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि कई बार ऐसी परिस्थितियां हो जाती हैं कि उन्‍हें छुपने के लिए बुर्के का सहारा लेना पड़ता हैं। कामकाजी महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर भी बुर्के का ही सहारा लेना पड़ता है। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए महिलाओं को ईद के मौके पर मिठाईयों के साथ बुर्के दिए गए हैं।

बुर्के के सुरक्षा को खतरा नहीं होता

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार का कहना था कि बुर्के से सुरक्षा को खतरा नहीं होता है और न ही बुर्का पिछड़ेपन की निशानी है। बुर्का महिलाओं को मजबूत बनाता है। बता दें कि सुरक्षा मद्देनजर आस्ट्रेलिया, फ्रांस, न्यूजीलैड, जैसे कई देशों ने बुर्के पर रोक लगा रखी है।

शिवसेना बुर्के पर लगाना चाहती है प्रतिबंध

आपको बता दें कि करीब एक महीने पहले जब लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर था तो शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा था कि भीषण बम विस्फोट के बाद श्रीलंका में बुर्का और नकाब सहित चेहरा ढंकने वाली हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रीलंका सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। इस पर प्रतिबंध श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने लगाया है। शिवसेना ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भी श्रीलंका की तरह सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए भारत में बुर्के पर बैन लगाने की पीएम से मांग की थी।

Updated on:
5 Jun 2019, 3:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन के जरिए सबके निर्वाचन क्षेत्र बिगाड़ना चाहती है मोदी सरकार, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

Punjab Election 2027: AAP ने दूसरी सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, दो सांसदों को भी दिया टिकट

महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए मोदी सरकार का नया प्लान, संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

क्रिसमस पर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल में खाना लेकर पहुंची थीं सोनिया गांधी, चार्ल्स शोभराज की महिला साथी के लिए भी बनवाया था भोजन