राजनीति

भाजपा नेता का दावा, शिवाजी के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं पीएम मोदी

भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने पीएम को लेकर किया बड़ा दावा। गोयल की किताब 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पर छिड़ा विवाद। संजय राउत ने साधा था गोयल और उनकी किताब पर निशाना।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 4:47 PM IST
पीएम मोदी पर बन चुकी हैं इतनी फिल्में, इस मूवी ने कमाए थे करोड़ों
पीएम मोदी पर बन चुकी हैं इतनी फिल्में, इस मूवी ने कमाए थे करोड़ों

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता जय भगवान गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मराठा शूरवीर छत्रपति शिवाजी से की है। उन्होंने कहा कि शिवाजी की ही तरह पीएम मोदी देश के लिए अच्छे काम कर रहे हैं।

मीडिया से चर्चा में गोयल ने कहा, "शिवाजी महाराज केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि हमारे देश के भी महान शूरवीर थे। नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री बनने के बाद, शिवाजी की तरह काम करना शुरू कर दिया। पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाया। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू किया।"

उन्होंने आगे कहा, "शिवाजी से नरेंद्र मोदी की तुलना करने का मतलब है कि शिवाजी के वक्त की ही तरह आज लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनियाभर में इज्जत कमाई है।"

बता दें कि गोयल ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब उनकी किताब 'आज के शिवाजी नरेंद्र मोदी' पर विवाद छिड़ गया है। हालांकि गोयल ने शिवसेना नेता संजय राउत पर कोई बयान देने से इनकार कर दिया है। राउत ने इस किताब की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा नेता ने पहले भी महाराष्ट्र और मराठी लोगों को अपशब्द कहे हैं।

इस संबंध में राउत ने ट्विटर पर लिखा था, "भाजपा कार्यालय में रिलीज की गई इस किताब के लेखक जय भगवान गोयल कौन हैं? यह जय भगवान गोयल वही व्यक्ति है जिसने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन पर हमला बोला था और शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र और मराठी लोगों को अपशब्द कहे थे। भाजपा शानदार!!!"

Updated on:
13 Jan 2020, 4:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल