राजनीति

लालू यादव को भाजपा नेता ने दिया नारे से जवाब-दो हजार बीस, फिर से नीतीश

बिहार में अक्तूबर-नवंबर में होने हैं चुनाव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं लालू संजय मयूख ने एनडीए की एकजुटता का दिया संदेश  
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2020, 1:47 PM IST
lalu_prasad.jpg

बिहार में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजद और भाजपा के बीच नारे की जंग भी छिड़ गई है। राजद मुखिया लालू यादव ने शनिवार को ट्वीट कर 'दो हजार बीस, हटाओ नीतीश' का नारा दिया तो अब भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और बिहार के विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने उसी तर्ज पर नारे का जवाब नारे से देते हुए कहा है- 'दो हजार बीस, फिर से नीतीश।'

लालू को दिया जवाब

संजय मयूख वह नेता हैं, जिन्हें अध्यक्ष अमित शाह ने 2017 में बिहार से दिल्ली बुलाकर अपनी राष्ट्रीय टीम में बतौर राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के तौर पर शामिल किया था। संजय मयूख की गिनती बिहार भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में होती है। नीतीश कुमार को लेकर दिए इस नारे से माना जा रहा है कि उन्होंने राजद मुखिया लालू यादव को भाजपा की तरफ से जवाब दिया। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव ने शनिवार को ही ट्वीट कर 'दो हजार बीस, हटाओ नीतीश' का नारा देते हुए ट्वीट किया था।

एनडीए (NDA) की एकजुटता का संदेश

बिहार में अक्टूबर-नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। पिछली बार नवंबर में नतीजे आए थे। ऐसे में साल की शुरुआत से ही चुनाव के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में एक इंटरव्यू में यह साफ कर चुके हैं कि बिहार में भाजपा नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। ऐसे में लालू यादव के नीतीश पर वार का भाजपा नेता संजय मयूख ने जवाब देकर एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया है।

2015 के विधानसभा चुनाव में राजद को 80, जदयू को 71 और भाजपा क 53 सीटें मिलीं थीं। कुल पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजे नौ नवंबर 2015 को घोषित हुए थे।

Updated on:
5 Jan 2020, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल