राजनीति

तमिलनाडु और केरल के मिशन में जुटा भाजपा नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह

केरल में तो राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नबीन तमिलनाडु के दौरे में जुटे मार्च से अप्रैल में दोनों राज्यों में हो जाएगा विधानसभा चुनाव
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2026, 4:57 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी राज्यों का मिशन मोड में दौरा तेज किया है। एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह जहां रविवार को केरल जा रहे हैं तो राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार से ही तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। भाजपा के लिए दक्षिण के दोनों राज्य बेहद अहम हैं। तमिलनाडु की बात करें तो लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके से टूटा गठबंधन फिर से जुड़ने से भाजपा को तमिलनाडु में इस बार सत्ता का इंतजार दूर होने की उम्मीद है। फरवरी के आखिर में दोनों राज्यों में कार्यक्रम घोषित होने और अप्रैल तक चुनाव हो जाने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को सुबह 10.30 बजे तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा से दौरे की शुरुआत करेंगे।इसके बाद उदय पैलेस कन्वेंशन सेंटर में केरल में नव-निर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और तीसरे कार्यक्रम के तहत एक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी आध्यक्ष नितिन नबीन दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे। भाजपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे कुछ प्रोफेशनल्स के साथ संवाद करेंगे, वहीं “नम्मा ऊरु मोदी पोंगल" पर्व में भी भाग लेंगे। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष संगठन से जुड़ी कुछ अन्य बैठकें भी लेंगे।

Updated on:
12 Jan 2026, 4:57 PM IST
Published on: