राजनीति

झारखंड विधानसभा चुनाव: RSS के सर्वे में भी बीजेपी को नुकसान, 27 से 30 सीटें मिलने का अनुमान

झारखंड विधानसभा चुनाव: संघ के सर्वे में बीजेपी को नुकसान भाजपा को 27 से 30 सीटें मिलने का अनुमान
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2019, 3:24 PM IST
raghubar das

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को समाप्त होने के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजे से भाजपा की नींद उड़ गई है। लगभग सभी एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा राज्य में बहुमत से दूर है। झामुमो, राजद और कांग्रेस गठबंधन मजबूत नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में भाजपा के लिए मुश्किल होने वाली है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस का गठबंधन सरकार बनाता हुआ दिख रहा है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के करीब नहीं दिखाई दे रही है।

संघ के सर्वे में भी भाजपा बहुमत से काफी दूर है। संघ के सर्वे में भाजपा को 27 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। पार्टी ने इस सर्वे में संथाल परगना के क्षेत्र में भारी नुकसान की बात पहले ही की थी। अंतिम चरण में इसी क्षेत्र में मतदान हुआ था और बम्पर मतदान इसी चरण में देखने को मिला। संघ के सर्वे में झामुमो को 22 से 25 सीटें और कांग्रेस को 10 सीटें दी गई हैं।

संघ ने झारखण्ड विकास मोर्चा (झाविमो) को तीन सीटें और आजसू को पांच सीटें दी हैं। संघ के इस सर्वे में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं की सीटें फंसी हुई दिखाई गईं हैं। इस सर्वे को आधार बनाकर पार्टी ने अपनी रणनीति भी बना ली है। रघुवर सरकार को बहुमत नहीं मिलने पर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश के एक बड़े आदिवासी नेता को तैयार रहने को कहा है। माना जा रहा है कि बहुमत नहीं आने की सूरत में पार्टी इस आदिवासी नेता को आगे कर सकती है। इस नेता से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है। बाबूलाल मरांडी से भी संघ के जरिए संपर्क साधा जा चुका है। पार्टी बाबूलाल मरांडी पर भी दांव लगा सकती है। फिलहाल 23 दिसंबर को चुनावी नतीजों का इंतजार है।

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए पांच चरण में मतदान कराए गए। पहले चरण के लिए 30 नवंबर, दूसरे चरण के लिए सात दिसंबर, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर और पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। झारखंड में पहले चरण में 13, दूसरे चरण में 20, तीसरे चरण में 17, चौथे चरण में 15 और पांचवें चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराए गए। इस बार झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से नौ सीटें अनुसूचित जाति और 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं।

Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल