राजनीति

BJP सांसद प्रभात झा बोले- JNU में टुकड़े-टुकड़े गैंग का राज, सरकार कराए मामले की जांच

जेएनयू में देश विरोधी संस्‍कृति फल फूल रही है देश विरोधी छात्रों की गतिविधियों पर रखी जाए नजर
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2019, 6:38 PM IST
prabhat_jha.jpg

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को लोकसभा और राज्‍यसभा में विपक्षी सदस्‍यों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की वजह से सदन को स्‍थगित भी करना पड़ा। इस बीच जेएनयू प्रकरण को उठाते हुए राज्‍यसभा में बीजेपी सांसद प्रभात झा ने कहा कि जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग का राज है।

प्रभात झा बोले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी जेएनयू से ही पासआउट हैं। लेकिन अब जेएनयू में क्या हो रहा है? भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह-इंशाल्लाह।

अफजल गुरु का नाम लेकर के जेएनयू के छात्रों द्वारा यह कहना कि घर-घर अफजल पैदा होंगे। इस तरीके की बात करना जेएनयू में ठीक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हम पाकिस्तान से क्रिकेट मैच जीतने पर मिठाई बांटते हैं । लेकिन जेएनयू में मिठाई बांटने वाले छात्र की पिटाई होती है।
प्रभात झा ने पूछा कि यह कौन सी संस्कृति है, क्या यह अपराध नहीं है? प्रभात झा ने कहा कि जेएनयू में ऊपर से नीचे तक हर एक मुद्दे की जांच होनी चाहिए।

इस दौरान विपक्षी सदस्‍यों ने काफी हंगामा किया जिसके बाद सभापति ने बीजेपी सांसद को टोकते हुए कहा कि सिर्फ फीस वृद्धि पर बात कीजिए।

Updated on:
22 Nov 2019, 6:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल