राजनीति

BJP National Executive Meeting: 100 करोड़ टीकाकरण के लिए पीएम मोदी को किया गया सम्मान, नड्डा बोले- बंगाल में नया इतिहास रचेगी भाजपा

BJP National Executive Meeting एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हाइब्रिड रूप में आयोजित की गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 124 सदस्यों ने हिस्सा लिया, बाकी बीजेपी नेता और सदस्य नेवर्चुअली तौर पर बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी को 100 करोड़ टीकाकरण के लिए सम्मानित किया गया
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 2:16 PM IST
BJP National Executive Meeting

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान समेत तमाम छोटे-बड़े बीजेपी नेता शामिल हैं।

बैठक में कोरोना संकट के बीच भारत में 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बीजेपी प. बंगाल में नया इतिहास रचेगी।

जेपी नड्डा ने कहा, मैं प. बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं हम आपके साथ हैं और राज्य में नया इतिहास रचेंगे। इस दौरान बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, अनुपम हाजरा, स्वप्न दास गुप्ता समेत कई ऐसे नेता मौजूद थे, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेसवार्ता के जरिए बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बंगाल के लोगों को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, 2016 में बंगाल में हमारी मौजूदगी नहीं थी।

लेकिन अब हमें 38 फीसदी वोट मिला। 18 लोकसभा और 77 विधानसभा सीटें हमारे पास हैं। भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार 9 करोड़ आबादी वाले राज्य में इस तरह के विकास को देखा गया।

इस बैठक में 5 राज्यों में चुनाव की रणनीति पर मंथन के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विचार किया गया। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में हिस्सा लिया।

ये बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हाइब्रिड रूप में आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 124 सदस्य हिस्सा लिया। बता दें कि वर्ष 2022 में सात राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Published on: