राजनीति

अमित शाह बोले- हम चाहते हैं अयोध्या में बने राम मंदिर, अब राहुल बाबा साफ करें अपना पक्ष

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वे अपना स्टैंड क्लियर करें।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2019, 6:36 PM IST
Amit Shah
अमित शाह बोले- हम चाहते हैं अयोध्या में बने राम मंदिर, अब राहुल बाबा साफ करें अपना पक्ष

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी का ठिकरा एकबार फिर कांग्रेस पर फोड़ा है। उत्तराखंड के देहरादून में एक रैली के दौरान शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल बाबा राम मंदिर पर अपना स्टैंड तो क्लियर कीजिए। आप उस स्थान पर मंदिर चाहते हो कि नहीं चाहते हो।

शाह ने पहले भी कांग्रेस पर फोड़ा ठिकरा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान भी शाह ने राम मंदिर का मुद्दा उछाला था। अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी अयोध्या में राम जन्म भूमि पर जल्द से जल्द भव्य मंदिर के निर्माण के पक्ष में है, लेकिन कांग्रेस इसमें रोड़े अटका रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है राम जन्म भूमि स्थल पर जल्द से जल्द भव्य मंदिर का निर्माण हो। उच्चतम न्यायालय में मामला चल रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द फैसला हो।

राहुल बाबा क्लियर करें अपना स्टैंड: अमित शाह

अब देहरादून में राहुल पर हमला बोलते हुए शाह ने भव्य मंदिर के निर्माण की बात कहकर एक और चुनावी पत्ता फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा अपना स्टैंड क्लियर करो। आप उस स्थान पर मंदिर चाहते हो कि नहीं चाहते हो। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि उस जगह पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।

24 घंटे में अयोध्या विवाद के समाधान का दावा

बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के भीतर अयोध्या विवाद का निपटारा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मसले पर लोगों का धैर्य खत्म हो रहा है। सुप्रीम इस विवाद पर जल्द आदेश देने में असमर्थ है। योगी ने कहा कि इसे हमारे हवाले कर देना चाहिए और 24 घंटे के भीतर इसका समाधान हो जाएगा।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Updated on:
2 Feb 2019, 6:36 PM IST
Published on: