राजनीति

BJP का राहुल और रॉबर्ट पर बड़ा हमला, संबित पात्रा बोले- भ्रष्टाचार कांग्रेस का एजेंडा

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Rahul
Video: संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, पूछा- सवाल राहुल गांधी से किया तो रॉबर्ट वाड्रा जवाब क्यों दे रहे हैं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके बहनोई रार्बट वाड्रा पर हमला बोला हैं। भाजपा ने राहुल को अपराधी नंबर वन और वाड्रा को अपराधी नंबर टू कहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर वाड्रा पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा वाड्रा को पेट्रोलियम डील में घूस मिली।

इस दौरान संबित पात्रा ने रॉबर्ट वाड्रा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। पात्रा ने कहा कि वाड्रा ने अवैध तरीके से लंदन में संपत्तियां खरीदीं। लंदन में रॉबर्ट वाड्रा की 8-9 संपत्तियां हैं। इनमें से एक संपत्ति वर्ष 2009 में पेट्रोलियम डील के लिए बतौर कमीशन मिली थी।

पात्रा का कहना है कि पेट्रोलियम की दलाली स्काईलाइट के अकाउंट में की गई थी। वाड्रा ने दिरहम करेंसी में दलाली की थी। दोनों अपराधी जेल के बाहर हैं।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपराधी नंबर वन करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर 2 अपराधियों को पोस्टर लगे हैं। यह पोस्टर राहुल गांधी और वाड्रा के हैं। अपराधी नंबर एक राहुल गांधई नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर हैं जबकि अपराधी नंबर 2 राबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि लंदन में वाड्रा की आठ प्रॉपर्टी हैं। संबित पात्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राबर्ट वाड्रा ने पांच हजार करोड़ का गबन किया है। वाड्रा को घूस मिली थी और स्काइलाईट के खाते में घूस का पैसा गया था।

पात्रा ने खुलासा किया कि दिल्ली स्थित मालचा मार्ग पर भी वाड्रा की एक संपत्ति है और इसके बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। उन्होंने बताया कि यह संपत्ति वाड्रा के करीबी जगदीश शर्मा के नाम पर है। इतना ही नहीं इसके बाद यह संपत्ति अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी एमजीआर-एमजीएफ को दी गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह जानकारी देनी चाहिए कि एक रोड पति अचानक कैसे करोड़पति बबन गया। जब रॉबर्ट वाड्रा ने कंपनी खोली थी तब उनके पास इसके लिए 1 लाख रुपये भी नहीं थे, लेकिन अब वह कैसे करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय में पेशी है। वहीं, इससे पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर सुर्खियों में आ गए थे। इन पोस्टरों में राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगी थी। बाद में इन्हें एनडीएमसी ने हटवा दिया। कांग्रेस ने इन्हें हटवाने के पीछे भाजपा पर आरोप लगाया था।

Updated on:
07 Feb 2019 07:29 am
Published on:
06 Feb 2019 01:49 pm