राजनीति

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस सरकार में भारत मुस्लिम राष्ट्र था, मोदी राज में हुआ धर्मनिरपेक्ष

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भारत आंशिक रूप से एक मुस्लिम राष्ट्र था। देश में मोदी सरकार आने के बाद भारत धर्मनिरपेक्ष देश हुआ है।

2 min read
Nov 13, 2021
bjp says india was partially a muslim nation in congress rule

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। अब भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भारत आंशिक रूप से एक मुस्लिम राष्ट्र था। उस दौरान शरिया प्रावधान कानूनी व्यवस्था का हिस्सा थे। देश में मोदी सरकार आने के बाद भारत धर्मनिरपेक्ष देश हुआ है।

माहौल खराब कर रही कांग्रेस
भाजपा नेता का कहना है कि कांग्रेस नेता मौजूदा समय में भी लोगों को भ्रमित कर माहौल खराब कर रहे हैं। कांग्रेस ने त्रिपुरा में मस्जिदों को निशाना बनाने की झूठी खबरें फलाईं, जिसके चलते अब महाराष्ट्र भी जलने लगा है। इसके साथ ही पार्टी सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार अभियान चला रही है। सुधांशु त्रिवेगी ने कहा कि हिंदुत्व पर हमला करने वाले कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां हिंदू धर्म के खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही कांग्रेस
मुझे सोचकर हैरानी होती है कि विपक्षी नेता महाराष्ट्र में कांग्रेस, पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व को बदनाम करने और सांप्रदायिक कलह और हिंसा भड़काने के लिए एक संगठित अभियान चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यही नहीं एक प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच अंतर करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में आरएसएस-भाजपा की विचारधारा से जुड़े हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी इस्लामी संगठनों के कर दी थी। इसके बाद भाजपा कांग्रेस पर अक्रामक है, विहिप ने सलमान खुर्शीद को जुबान काटने की धमकी दे दी है। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

Published on:
13 Nov 2021 08:53 pm
Also Read
View All