राजनीति

CG Politics : भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया गांव-गांव तक, जनसंपर्क अभियान आयोजित कर सौंपे सम्मान पत्र

CG Politics News : भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधे जुड़ने के लिए विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 4:45 PM IST
CG Politics
CG Politics

CG Politics News : भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधे जुड़ने के लिए विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। गुरुवार को स्थानीय रोटरी भवन में हुए इस आयोजन में केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने सम्मेलन में आए लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया और लाभार्थियों को सम्मान पत्र भी सौंपा गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। (cg news) पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता, ई-श्रम कार्ड, स्वनिधि योजना, सम्मान निधि योजना जैसी अनेक योजनाओं से देश की आमजनता सीधे लाभान्वित हो रही है।

Updated on:
23 Jun 2023, 4:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All