31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में CA के घर पहुंची पटना की IT टीम, टैक्स चोरी की शिकायत पर मारा छापा, मिले ये दस्तावेज

CG Raipur News : आयकर विभाग सीए और सोलर एनर्जी कारोबारी के तेलीबांधा के ऐश्वर्या रेसीडेंसी स्थित घर और दफ्तर में छापा मारा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Jun 2023, 2:51 PM IST

रायपुर में CA के घर पहुंची पटना की IT टीम, टैक्स चोरी की शिकायत पर मारा छापा, मिले ये दस्तावेज

रायपुर में CA के घर पहुंची पटना की IT टीम, टैक्स चोरी की शिकायत पर मारा छापा, मिले ये दस्तावेज

CG Raipur News : आयकर विभाग सीए और सोलर एनर्जी कारोबारी के तेलीबांधा के ऐश्वर्या रेसीडेंसी स्थित घर और दफ्तर में छापा मारा। यह कार्रवाई पटना बिहार आईटी की टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे की। इस समय 15 सदस्यीय टीम सोलर एनर्जी कारोबारी ग्रुप से जुड़े संचालक और सीए से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बिहार के भागलपुर में सौर ऊर्जा और उससे जुड़े अन्य सामानों के निर्माण और उसके वितरण से जुड़ी कंपनी के मुख्यालय में छापा मारा गया है। (cg hindi news) वहां से मिले इनपुट के आधार पर उनके सीए और रायपुर में फर्म का संचालन करने वाले उनके परिजनों से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है। साथ ही सौर ऊर्जा के खरीद-फरोख्त और लेनदेन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : CG Politics : भाजपा के चाणक्य 'अमित शाह' ने तैयार की चुनावी गणित, ऐसे जीतेंगे छत्तीसगढ़ में चुनाव

आयकर अन्वेषण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फर्म द्वारा पिछले तीन वर्ष में जमा कराए गए रिटर्न और टर्नओवर का हिसाब किया जा रहा है। (raipur news) साथ ही बिहार की सौर ऊर्जा कंपनी के काम करने वाले सीए की भूमिका की जांच की रही है। बताया जाता है कि कारोबारी ग्रुप से जुड़े सीए द्वारा टैक्स चोरी करने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा किए जाने के संबंधित दस्तावेज मिले हैं। (chhattisgarh news) इन सभी को जांच के लिए जब्त किया जाएगा। इसकी जांच करने के बाद फर्म से जुड़े कारोबारी और सीए की भूमिका स्पष्ट होगी।