राजनीति

हरियाणा: पहली बार जींद में खिला कमल, ये जीत यहां की जनता की है- भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा

हरियाणा के जींद में भाजपा ने उप चुनाव में जीत दर्ज की है।
2 min read
bjp win
हरियाणा: पहली बार जींद में खिला कमल, तीसरे पायदान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरजेवाला

नई दिल्‍ली। हरियाणा के जींद में भाजपा ने उप चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दिग्विजय चौटाला को हराया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला रहे । 12, 935 वोटों से भाजपा प्रत्याशी मिड्ढा ने हरा दिया है। बता दें कि 28 जनवरी को उप चुनाव हुए थे। वहीं जींद विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दिग्विजय चौटाला पहले राउंड से आगे चल रहे थे। लेकिन चार राउंड के बाद वो पीछे हो गए। इस सीट पर कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर थे ।

ये जीत जींद की जनता की

भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा ने जीत के बाद जींद की जनता को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जींद के लोगों की है। जींद को आगे बढ़ाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पीएम मोदी की योजना के जरिए जींद के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे।

No data to display.

दिग्विजय चौटाला ने ईवीएम पर उठाए सवाल

जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जीत के लिए बधाई। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने ईवीएम पर भी सवाल खड़े किए। बता दें कि दिग्गविजय चौटाला जींद उपचुनाव में दूसरे नंबर पर रहे।

भाजपा के लिए जीत अहम थी
जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72 फीसदी वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला था। कांग्रेस को सीट पर जीत की उम्‍मीद थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी । भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है।

मतगणना केन्द्र पर बवाल

मतगणना केंद्र पर कुछ समय के लिए काउंटिंग भी रोक दी गई। कांग्रेस पार्टी ने EVM बदलने का आरोप लगाया। जिसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

Updated on:
31 Jan 2019 08:22 pm
Published on:
31 Jan 2019 03:45 pm