राजनीति

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा को झटका, विधान परिषद चुनाव में मिली इतनी सीट

कर्नाटक के बाद भाजपा को अब इस चुनाव में भी झटका लगा है।
2 min read
bjp
कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा को झटका, विधान परिषद चुनाव में मिली इतनी सीट

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की सरकार बनते-बनते रह गई। सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा यहां अपनी सरकार नहीं बना सकी और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। वहीं, एक बार फिर भाजपा को अब महाराष्ट्र में झटका में लगा है। दरअसल, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के परिणाम में भाजपा को महज दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, शिवसेना को भी दो सीटें मिली है, जबकि एनसीपी के खाते में एक सीट गई है।

एक पर परिणाम आना बाकी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 7 सीटों पर हुए चुनाव में से 6 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। जबकि, एक पर काउंटिंग जारी है। हालांकि, विधान परिषद के 21 सदस्यों का कार्यकाल इस साल खत्म हो रहा है। इसमें 5 सदस्यों का 21 जून और एक सदस्य का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो जाएगा।

इन सीटों पर हुए थे चुनाव

जिन सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें उस्मानाबाद, बीड, लातूर, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, परभणी-हिंगोली, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली शामिल हैं। बतादें कि रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे के बेटे अनिकेत तटकरे विजयी हुए हैं। उन्होंने शिवसेना के राजीव साबले को 306 मतों से हराया है। वहीं, नासिक सीट शिवसेना के खाते में गई है। शिवसेना के नरेंद्र दराडे 200 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 412 मत मिले। इसके अलावा परभणी-हिंगोली सीट पर भी शिवसेना का कब्जा रहा। यहां शिवसेना के विप्लव बाजोरिया ने कांग्रेस के सुरेश देशमुख को 35 वोटों से हराया। अमरावती सीट पर भाजपा का कब्जा हुआ है। यहां भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोटे 458 मतों से विजयी हुए हैं। इस सीट से कांग्रेस को सबसे बड़ी हार मिली है। वहीं, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली से भाजपा उम्मीदवार रामदास आंबटकर चुनाव जीतें हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के इंद्रकुमार सराफ को 37 वोटों से हराया है। उस्मानाबाद, बीड और लातूर सीट पर मतगणना जारी है।

गौरतलब है कि वर्तमान में महाराष्ट्र विधान परिषद में सबसे ज्यादा सीटें एनसीपी (21 सदस्य) है। इसके बाद कांग्रेस (19 सदस्य) है। तीसरे नंबर भाजपा (18 सदस्य) है।

Published on:
24 May 2018 01:17 pm
Also Read
View All
Bengal Politics: बागी TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया बयान, कहा- वे NCPI में हैं, NDA में नहीं

Punjab Politics: पंजाब में गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने तैयारी की तेज, राजा वड़िंग ने BJP-AAP को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप- घर में घुसे 15-20 यूट्यूबर और मीडिया कर्मी, परिवार की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना