राजनीति

रेप टिप्पणी पर राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल, भाजपा महिला सांसदों ने चुनाव आयोग में दी शिकायत

झारखंड चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने रेप इन इंडिया का बयान दिया। चुनाव आयोग कार्यालय में स्मृति ईरानी समेत कई सांसदों ने दी शिकायत। लोकसभा में भी हंगामा, राहुल गांधी ने किया माफी मांगने से इनकार।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 10:38 AM IST
चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत करने पहुंची स्मृति ईरानी।
चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत करने पहुंची स्मृति ईरानी।

नई दिल्ली। रेप संबंधी बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा की महिला सांसदों ने चुनाव आयोग में इस संबंध शिकायत दर्ज कराने के साथ ही राहुल गांधी कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं, राहुल गांधी के इस बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में खासा हंगामा हुआ और फिर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसकी निंदा की।

शुक्रवार शाम केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई सांसद निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दफ्तर से बाहर निकलने के बाद ईरानी ने कहा, "महिलाओं को लेकर राहुल गांधी के बयान पर देश के आक्रोशित परिवारों की तरफ भाजपा की महिला सांसदों-कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से कड़ी सजा का निवेदन किया है। आयोग के अधिकारियों ने आश्वसन दिया है कि वे उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए निश्चित रूप से न्याय करेंगे।"

ईरानी ने आगे कहा, "झारखंड में जारी विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी ने जानबूझकर ऐसे निदंनीय बयान को दोहराया है और इसकी वजह है कि वह राजनीति कर सकें। महिलाओं के साथ अपराध का राजनीतिकरण न किया जाए, यह हम पहले भी कह चुके हैं और आज भी कह रहे हैं। राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक हथियार बनाने का दुस्साहस किया है।"

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी की निंदा करते हुए कहा, "राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' कह कर क्या संदेश देना चाहते हैं? 'रेप' शब्द का इस्तेमाल करना इतना सहज कैसे है? क्या उन्हें एहसास है कि यह महिला के लिए कितना कष्टप्रद है? दो राज्यों में जहां इन मामलों की संख्या ज्यादा है, जहां महिला आयोग नहीं है, वहां कांग्रेस की सरकारें हैं। इस बारे में क्या कहेंगे?"

राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया परियोजना पर तंज कसते हुए कहा, "पहले यह 'मेक इन इंडिया' था, लेकिन अब यह 'रेप इन इंडिया' हो गया है।"

राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में हंगामा हुआ और सांसदों ने इस बयान को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ मानते हुए माफी की मांग की। सबसे कड़ा हमला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। उन्होंने कहा, "यह भारत के इतिहास में पहली बार है कि गांधी परिवार के एक व्यक्ति ने महिलाओं का अपमान करने की धृष्टता की है और उनके दुष्कर्म का आह्वान किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार है कि एक नेता ने कहा है कि भारतीय महिलाओं से दुष्कर्म होना चाहिए।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को रेप टिप्पणी पर माफी मांगने से इनकार कर दिया और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह (भाजपा सरकार) मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए 'केवल एक बहाना' है। और इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का पुराना विडियो जारी कर भाजपा पर पलटवार किया।

Updated on:
14 Dec 2019, 10:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला