राजनीति

BPSC मेन्स परीक्षा में पूछा सवाल- क्या बिहार के राज्यपाल कठपुतली हैं?

बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में अजीब सवाल BPSC ने बिहार के राज्यपाल की भूमिका पर ही उठा दिया सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेन्स परीक्षा का प्रश्न पत्र
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 9:58 PM IST
BPSC  Mains Exam
BPSC मेन्स परीक्षा में पूछा सवाल- क्या बिहार के राज्यपाल कठपुतली हैं?

नई दिल्ली। बिहार की शिक्षा व्यवस्था अक्सर चर्चा में रहती है। कभी परीक्षा में नकल तो कभी टॉपर फर्जीवाड़े में राज्य सरकार की किरकिरी भी होती रही है, लेकिन इस बार मामला ज्यादा बड़ा हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) की परीक्षा में बिहार के राज्यपाल से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि छात्रों के होश फाख्ता हो गए।

आखिर सवाल क्या था?

Bihar Public Service Commission के पेपर में पूछा गया, 'भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली हैं?' इस सवाल में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण करने को कहा गया था।

mains exam " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/15/paper_4842105-m.jpg">

सवाल देख घबराएं छात्र

दरअसल 14 जुलाई को बीपीएससी मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन द्वितीय का ये प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को इसे लेकर खूब चर्चा हुई और सोमवार को प्रश्न पत्र की तस्वीर भी सामने आ गई।
परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में इस तरह के कई और सवाल भी पूछे गए थे जो तथ्य पर ना होकर अवधारणा पर आधारित थे।

BPSC की अलग ही सफाई

प्रश्न पत्र पर विवाद हुआ तो बिहार लोक सेवा आयोग की सफाई भी आ गई। परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि आयोग के सदस्यों या अधिकारियों को यह जानकारी नहीं होती कि प्रश्नपत्र में क्या-क्या पूछे जा रहे हैं। हालांकि प्रश्नपत्र सेट करने वालों से इस बारे में पूछा जाएगा।

अनपढ़ लोग पूछते ऐसे सवाल: आरजेडी

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने इस सवाल को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सवाल बनाने वाले लोग बिल्कुल अनपढ़ हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप्पी तोड़कर इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

सोशल मीडिया पर BPSC की जमकर आलोचना हो रही है। छात्रों का कहना है कि बीपीएससी ने इस सवाल से संवैधानिक मर्यादा का हनन किया है।

Published on: