23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असदुद्दीन ओवैसी ने अब कहा- अमित शाह सिर्फ गृहमंत्री हैं, भगवान नहीं

Amit Shah को Asaduddin Owaisi का जवाब 'BJP के फैसले का विरोध करने वाले होता है देशद्रोही' Lok Sabha में असदुद्दीन ओवैसी और अमित शाह में बहस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 16 Jul 2019, 8:23 AM IST

Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने अब कहा- भगवान नहीं सिर्फ हैं अमित शाह, पहले नियम पढ़ लें

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (संशोधन) विधेयक 2019 पास हो गया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ( home minister Amit Shah ) और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ( Asaduddin Owaisi ) के बीच नोंक झोंक हो गई। बाद में शाह को जवाब देते हुए औवैसी ने कहा कि वे भगवान नहीं सिर्फ एक मंत्री हैं।

धमकी देते हैं शाह: ओवैसी

सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि जो कोई भी उनके ( BJP ) फैसलों का समर्थन नहीं करता है, वे उन्हें देशद्रोही कहते हैं। क्या उन्होंने देश भक्ति और देशद्रोहियों की दुकान खोल दी है?

ओवैसी ने कहा कि अमित शाह अपनी उंगली उठाकर हमें धमकी देते हैं लेकिन वह सिर्फ एक गृह मंत्री हैं, भगवान नहीं। उनको पहले सदन के नियम पढ़ने चाहिए।

कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट से पहले होटल और रिसॉर्ट में विधायकों हुए 'नजरबंद'

शाह और ओवैसी में तीखी बहस

दरअसल, लोकसभा में NIA amendment bill बिल को लेकर चर्चा चल रही थी। बीजेपी सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह इस विषय पर बोल रहे थे। इस दौरान हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी बार-बार बीच में उन्हें टोक रहे थे।

स्पीकर ने इस मामले को लेकर कई बार उन्हें टोका भी, लेकिन बावजूद इसके ओवैसी बोलते रहे। तभी अचानक गृह मंत्री अमित शाह खड़े होकर ओवैसी पर बरस पड़े।

शाह ने कहा कि जब राजा साहब बोल रहे थे, तब आप क्यों नहीं बोले। हम तो चुपचाप सुन रहे थे लेकिन जब हम बोल रहे हैं तो आप लगातार बीच में बोल रहे हैं। सुनने की आदत डालिए ओवैसी साहब। आपको सुनना पड़ेगा।

संसद में हिंदी बोलकर चर्चा का स्तर गिरा रहे पीएम मोदी: वायको

ओवैसी ने कसा तंज

शाह की नसीहत भरे लहजे के बाद ओवैसी भी चुप नहीं रहे। उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे डर लगता है।

फिर शाह ने दिया जवाब

ओवैसी के इस तंज पर शाह भी चुप नहीं बैठे उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर आपके अंदर डर बैठा है तो हम क्या कर सकते है। इसके बाद शाह ने सभी विपक्षी के नेताओं को कहा कि जब आपका मौका आए तब बोलिए, किसी को डिस्टर्ब मत करिए।