राजनीति

बसपा सुप्रीमो मायावती ने BJP पर साधा निशाना, पूछा- ‘सीएम योगी पर चुनाव आयोग की मेहरबानी की वजह क्‍या है?

सीएम योगी अलग-अलग शहरों में घूमकर उठा रहे में चुनावी प्रचार का लाभ भाजपा की मनमानी जारी रही तो निष्‍पक्ष चुनाव होना मुश्किल भाजपा हार के डर से उसी तरह परेशान है जिस तरह 2014 में कांग्रेस घबराई हुई थी
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2019, 1:17 PM IST
mayawati
बसपा प्रमुख मायावती ने BJP पर साधा निशाना, पूछा- 'सीएम योगी पर चुनाव आयोग इतना मेहरबान क्‍यों?

नई दिल्‍ली। गुरुवार को प्रतिबंध हटते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा, चुनाव आयोग और सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया है कि चुनाव आयोग की पाबंदी का उत्‍तर प्रदेश सहित देश भर में खुला उल्लंघन जारी है। प्रतिबंध के बावजूद यूपी के सीएम योगी अलग-अलग शहर के मंदिरों और दलितों के घर बाहर का खाना खाकर मीडिया में प्रचार लूट रहे हैं। ऐसा कर योगी चुनावी लाभ लेना चाहते हैं। उन्‍होंने चुनाव आयोग से पूछा है कि सबकुछ जानते हुए भी आप सीएम योगी के प्रति इतना मेहरबान क्‍यों हैं?

भाजपा नहीं चाहती सर्वसमाज का हित

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से भाजपा और पीएम मोदी उसी तरह से घबराए हुए हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस परेशान थी। उन्‍होंने दावा किया है कि इसके पीछे असली वजह गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम विरोधी भाजपा की सोच है।

चुनाव का निष्‍पक्ष होना मुश्किल

बसपा सुप्रीमो ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर इसी तरह से राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग का पक्षपातपूर्ण रवैया जारी रहा तो चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना मुश्किल है। भाजपा नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है।

48 घंटे के लिए लगा था प्रतिबंध

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सात अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में आयोजित चुनावी रैली में धर्म के आधार पर मुस्लिम समुदाय से वोट मांगा था। चुनाव आयोग ने उनकी इस अपील को चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन माना था। आयोग ने मायावती पर किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल होने पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
18 Apr 2019, 1:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब