राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले कुमारस्‍वामी सरकार के खिलाफ विद्रोह, बसपा मंत्री एन महेश ने दिया इस्‍तीफा

बसपा के विधायक और सरकार में मंत्री एन महेश ने अभी तक इस्तीफे का कारण नहीं बताया। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि मायावती कहेंगी तो वो सरकार से इस्तीफा दे देंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 10:25 AM IST
N mahesh
लोकसभा चुनाव से पहले कुमारस्‍वामी सरकार के खिलाफ विद्रोह, बसपा मंत्री एन महेश ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में एचडी कुमारस्‍वामी सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। ये झटका कांग्रेस की ओर से नहीं बल्कि सहयोगी पार्टी बसपा ने दी है। सरकार में बहुजन समाज पार्टी के अकेले विधायक और मंत्री एन महेश ने इस्तीफा दे दिया है। बसपा के इस कदम को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। बता दें कि कुमारस्‍वामी के मंत्री ने कहा था कि अगर बसपा प्रमुख मायावती कहेंगी तो मैं इस्‍तीफा देने में एक पल नहीं लगाऊंगा। इतना ही नहीं मायावती ने कांग्रेस से किसी प्रकार के गठबंधन से भी हाल ही में इनकार कर दिया था।

सरकार को समर्थन जारी रहेगा
बीएसपी नेता एन महेश कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री थे। महेश ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे के बाद महेश ने मीडिया से कहा कि अब तक के सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और वो आगे लोगों से मेलजोल बढ़ाना चाहते हैं। बसपा नेता महेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। भविष्य में जनसंपर्क और अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरा ध्यान लगाने की कोशिश करूंगा। मैंने मंत्री के तौर पर इस्तीफा दिया है लेकिन जेडीएस को समर्थन जारी रहेगा। यहां तक कि भावी उपचुनावों में भी मेरा समर्थन गठबंधन सरकार को जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि पार्टी कर्नाटक में संगठन का विस्‍तार करना चाहती है। इस काम की जिम्‍मेदारी मिलने की वजह से वो सरकारी कामकाज के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे।

मायावती ने दिया था निर्देश
बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को फोन कर महेश को हटाने के लिए कहा था क्योंकि उन्होंने कुछ अवांछित बयान दिए थे। एन महेश ने कहा था कि कर्नाटक में उनकी वजह से बीएसपी की जीत हुई है। हालांकि कुमारस्वामी ने महेश को नहीं हटाया। गुरुवार को मायावती ने उन्हें मंत्री पद छोड़ने का निर्देश दिया। बसपा प्रमुख के आदेशों पर अमल करते हुए उन्‍होंने गुरुवार इस्‍तीफा दे दिया है। महेश के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह उनका अपना अंदरूनी मामला है। मुझे नहीं पता कि ऐसा निर्णय उन्होंने क्यों लिया? मैं उनसे संपर्क में हूं और इस मामले को निपटा लूंगा।

Updated on:
12 Oct 2018, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा