राजनीति

बजट 2019: विपक्ष की आलोचनाओं पर जेटली का जवाब, किसानों को अब इनकम सपोर्ट

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने शुक्रवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर दिया। बजट में किसानों से लेकर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए कई घोषणाएं की।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2019, 8:53 AM IST
news
बजट 2019: विपक्ष की आलोचनाओं पर जेटली का जवाब, किसानों को अब इनकम सपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने शुक्रवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर दिया। बजट में किसानों से लेकर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए कई घोषणाएं की। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अंतरिम बजट की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि किसानों के लिए आय योजना और प्रत्यक्ष कर में बदलाव की इस समय सख्त जरूरत थी। जेटली ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं के खर्च में बढ़ोतरी होगी जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। बजट को चुनाव-केंद्रित बताए जाने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जेटली ने कहा कि बजट में जिन उपायों की घोषणा की गई है वे पिछले पांच साल में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के अनुरूप हैं।

जेटली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम बात की

विदेश में इलाज करा रहा रहे अरुण जेटली कहा कि वह डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के बीच आर्टिफिशियल अंतर को पूरी तरह खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि किए गए बदलाव से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि यह जो किया गया क्या यह इस वक्त जरूरी नहीं था? जेटली ने कहा कि बजट के दौरान की गई घोषणा और उपायों से उपभोग बढ़ेगा और इनडायरेक्ट टैक्स के रूप में पैसा वापस आएगा। आपको बता दें कि जेटली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यूयार्क से संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

सर्जरी के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे जेटली

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि 27 लाख करोड़ रुपये के बजट में 18,000 करोड़ (आयकर सौगात के रूप में प्रदान की गई रकम) क्या है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली इलाज के सिलसिले में इन दिनों अमरीका में हैं। जेटली आॅपरेशन के बाद बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। डॉक्टर ने उनको 15 दिन तक आराम की सलाह दी है।

Updated on:
2 Feb 2019, 8:53 AM IST
Published on: