राजनीति

बजट 2019: रेलवे विस्तार के लिए मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, रेल मैप पर पहली बार अरुणाचल प्रदेश- गोयल

रेलवे के विस्तार के लिए बड़ी सौगात दी गई है।
less than 1 minute read
train
बजट 2019: रेलवे विस्तार के लिए मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, रेल मैप पर पहली बार अरुणाचल प्रदेश- गोयल

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपना आखिरी और अंतरिम बजट पेश कर दिया । लोकसभा में वित्त मंंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश किया। इस दौरान मोदी सरकार द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया । भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। मोदी सरकार ने रेलवे के विस्तार के लिए बड़ी सौगात दी है। रेलवे को इस बजट में लगभग 64587 करोड़ रुपए अतरिक्त दिए हैं।

रेलवे का विस्तार हुआ

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले चार सालों में रेलवे का विस्तार काफी हुआ है। मेक इन इंडिया के तहत अब ट्रेनें बनाई जा रही हैं। वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेनें और train 18 इसी के तहत है। अब मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग खत्म है। पीयूष गोयल ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में रेलवे सेवा का विस्तार किया गया अरुणाचल प्रदेश पहली बार रेल मैप पर आया है। सरकार ने पूर्वोत्तर के लिए कंटेनर कार्गो का विस्तार किया गया।

रेलवे की कमाई बढ़ी

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि रेलवे की आय में लगातार बढ़ोतरी हुई है। रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो 95 फीसदी तक बढ़ गया है।

Published on:
01 Feb 2019 12:45 pm