राजनीति

CAA के विरोध में फिर बोले ओवैसी- NRC और NPR को बताया काला कानून

Citizenship Amendment Act के खिलाफ प्रदर्शन के बीच AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान आवैसी ने NRC को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शााह पर जमकर निशाना साधा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2019, 11:09 AM IST
b.png

नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा को आड़े हाथों लिया।

आवैसी ने शनिवार देर रात हैदराबाद के दारुस्सलाम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने CAA और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।

ओवैसी ने लोगों से CAA के खिलाफ भाजपा को मैसेज देने के लिए अपने—अपने घरों के बाहर तिरंगा लहराने की अपील की।

ओवैसी ने रैली में लोगों से अपील करते हुए कहा कि CAA और एनआरसी के विरोध में वो अपने—अपने घरों के बाहर तिरंगा लहराएं।

उन्होंने कहा कि CAA का विरोध कर रहे लोगों के दमन के लिए गलत तरीका अपनाया जा रहा है। उनको गोली मारी जा रही है। हैदराबाद से सांसद आवैसी ने कहा कि उनका विरोध केवल CAA से धर्म को हटाने का है।

जबकि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर और एनआरसी देश के लिए काला कानून जैसा है। ओवैसी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के लिए भी सरकार पर निशाना साधा।

Updated on:
22 Dec 2019, 11:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल