राजनीति

महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, राष्ट्रपति शासन लगाने की होने लगी तैयारी

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने गृह मंत्रालय को राष्ट्रपति शासन की रिपोर्ट भेज दी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 3:35 PM IST
president_rule.jpg

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता ही जा रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी की तरफ से एनसीपी को दिया गया सरकार बनाने का समय भी खत्म होता जा रहा है। इस बीच बड़ी खबर ये आई है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारियां की जा रही हैं।

राष्ट्रपति शासन की होने लगी तैयारी!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने राष्ट्रपति शासन को लगाने की सिफारिश केंद्र सरकार से कर डाली है। इस सिफारिश पर केंद्र की मोदी सरकार ने तुरंत कैबिनेट की मीटिंग बुलाई जो खत्म हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में राष्ट्रपति शासन को लेकर फाइनल बात हो गई है। बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में ये मीटिंग हुई। पीएम ने ब्राजील रवाना होने से पहले ये मीटिंग बुलाई थी।

शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट जाने की दी धमकी

वहीं दूसरी तरफ एनसीपी अभी भी सरकार बनाने का समर्थन जुटाने में लगी हुई है। सरकार के गठन को लेकर एनसीपी के बड़े नेताओं की मीटिंग भी एक तरफ चल रही है। इस मीटिंग में एनसीपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति शासन की खबरें आने के बाद शिवसेना एकदम से घबरा गई है और उसने कानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगता है तो शिवसेना सुप्रीम कोर्ट जाएगी और इसके लिए उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल से बात की है।

शिवसेना हुई थी एनडीए से अलग

बता दें कि राज्यपाल ने एनसीपी को रात 8:30 बजे तक का समय दिया है कि वो सरकार बनाने का दावा पेश करे, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए एनसीपी सरकार बनाने के लिए समर्थन नहीं जुटा पा रही है। बता दें कि एनसीपी से पहले राज्यपाल ने शिवसेना को समय दिया था, लेकिन शिवसेना तय समयसीमा के अंदर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाई। शिवसेना ने इससे पहले एनडीए से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद ये खबरें सामने आई थीं कि वो एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रही है, लेकिन इन तीनों पार्टियों का अभी एकसाथ आना संभव नहीं हो पाया है और यही दिक्कत एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के सामने आ रही है।

Updated on:
12 Nov 2019, 3:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब