राजनीति

CG Election 2023 : आज बस्तर बंद! रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर किया हमला, बोले – कांग्रेस खेल रही ओछी राजनीति…

CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा की चुनावी जनसभा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2023, 11:33 AM IST
 रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर किया हमला
रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर किया हमला

जगदलपुर। CG Election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा की चुनावी जनसभा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे हैं। इधर पीएम मोदी के दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज और मूल निवासी बचाओ मंच समेत अन्य संगठनों ने बस्तर बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को होने वाले इस बंद को लेकर कांग्रेस के साथ बस्तर चेंबर आफ कामर्स ने भी अपना समर्थन पत्र जारी कर दिया है। चेंबर ने कहा है कि सुबह 9 बजे तक सब्जी भाजी वाले दुकान लगा सकते हैं, अन्य दुकानदार 3 बजे तक प्रतिष्ठान बंद कर इसका समर्थन करें।

बंद का आह्वान कांग्रेस की ओछी राजनीति : रमन

मोदी के दौरे के लिए जगदलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीएम की सभा के दिन बस्तर बंद का आह्वान कर कांग्रेस ने ओछी राजनीति की है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री बस्तर और पूरे राष्ट्र को 25 हजार करोड़ के एनएमडीसी प्लांट की सौगात देने आ रहे हैं। प्लांट बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। ऐसे वक्त में बंद का आह्वान कांग्रेस की ओछी मानसिकता को उजागर करता है।

Updated on:
3 Oct 2023, 11:33 AM IST
Published on: