Narayan Chandel attacks Congress list: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है।
रायपुर। Narayan Chandel attacks Congress list: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा है। उनके नेताओं में आपसी खींचतान चरम पर है। इसलिए वे विधानसभा प्रत्याशियों के (Narayan Chandel ) नाम फाइनल नहीं कर पा रहे हैं।
Narayan Chandel attacked Congress: चंदेल ने कहा, भाजपा की पहली सूची लगभग 45 दिन पहले जारी हो गई है, तब कांग्रेस ने कहा था की 5 सितंबर को हमारी सूची भी जारी हो जाएगी। इस बात को 20 दिन से अधिक हो गए, लेकिन कांग्रेसी विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा जो संभाले नहीं (BJP Hindi News) संभलेगा। यह बात कांग्रेस के नेता भली-भांति जानते हैं और इसी भय से वे सूची जारी करने से बच रहे हैं।