राजनीति

CG Politics : गृहमंत्री शाह पर CM बघेल का करारा वार, कहा – प्रभु राम के ननिहाल आए पर आदिपुरुष नहीं किया बैन

CG Politics News : केंद्रीय गृह अमित शाह की सभा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 12:31 PM IST
CG Politics
CG Politics

CG Politics News : केंद्रीय गृह अमित शाह की सभा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, संसाधनों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को 15 वर्षों में भाजपा ने इतना लूटा कि, वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ देश में गरीबों के प्रतिशत में सर्वाधिक गरीब राज्य हो चुका था। (cg hindi news) मनमोहन सरकार के कथित घोटालों के सभी आरोप न्यायालय में बेबुनियाद साबित हो चुके हैं।

सीएम बघेल : आदिपुरुष पर बैन की घोषणा किए बिना चले गए गृहमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह ट्वीट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग की थी। (raipur news today) शाह के जाने के बाद सीएम ने फिर से एक ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी प्रभु श्रीराम के ननिहाल आए और आदिपुरुष पर बगैर बैन की घोषणा किए चले गए। कुछ चीजें राजनीति से ऊपर होती हैं। (raipur news in hindi) हम सब छत्तीसगढ़वासियों की यह मांग राजनीतिक नहीं है। यह हमारे आराध्य की छवि पर हुए प्रहार का सवाल है, जिससे हम सभी रामभक्तों को आघात पहुंचा है।

सीएम बघेल ने कही ये बातें

अमित शाह कह रहे हैं कि राज्यों को केंद्र से बहुत पैसा मिल रहा है। जबकि राज्यों का तो यह पैसा फाइनेंस कमीशन से किए गए बंटवारे से मिल रहा है। (cg news today) उन्होंने कहा, पूरे देश की संपदा को अडानी को देने का इतना बड़ा घोटाला हुआ, जिसकी जांच भाजपा शासनकाल में होना संभव नहीं है। (cg politics) उन्होंने कहा, रमन सिंह ने किसानों को सिर्फ धोखा देने का सिस्टम विकसित किया था। केंद्र सरकार में साहस है तो यह घोषणा करें कि, छत्तीसगढ़ के धान के एक-एक दाने के बदले पूरा चावल लेगी। केंद्र को किसानों को एमएसपी राशि देने की झूठी वाहवाही लूटना बन्द कर देना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All