
इंदौर की सफाई देखने में 40 लाख फूंके, वैसा पैटर्न लागू करने में आनाकानी
Raipur News : महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस-भाजपा के पार्षद और अधिकारियों के दल को इंदौर, मोहाली और चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था देखे हुए दो साल होने जा रहा है। इस दौरे पर निगम के खजाने से करीब 40 लाख रुपए खर्च हुए, परंतु वैसा सिस्टम सभी 70 वार्डों में लागू करने की हिम्मत जिम्मेदार नहीं जुटा सके। (cg raipur news) न ही वार्ड पार्षद भी आगे आए। अब दो वार्डों पर पायलट प्रोजेक्ट लाया गया है। इसके तहत इन दोनों वार्डों के सफाई कामगारों के खाते में राशि का भुगतान सीधे करेंगे। इससे सफाई व्यवस्था सुधरेगी।
पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 के पार्षद आकाश तिवारी का कहना है कि वे खुद आगे आकर पायलट प्रोजेक्ट में अपने वार्ड को शामिल कराएंगे। (chhattisgarh news) ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। उनका मानना है कि निगम प्रशासन की सख्ती के बिना ही सभी पार्षदों को खुद आगे आकर सफाई कामगारों को सीधे भुगतान करने की पहल करनी चाहिए।
Published on:
23 Jun 2023, 11:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.