15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH -30 में हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौके पर मौत

Road Accident in NH-30 : नेशनल हाइवे में पाटेकोहरा बेरियर के पास ट्रक चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवारों को ठोकर मारने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
NH -30 में हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौके पर मौत

NH -30 में हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौके पर मौत

Road Accident in NH-30 : नेशनल हाइवे में पाटेकोहरा बेरियर के पास ट्रक चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवारों को ठोकर मारने का मामला सामने आया है। घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रुप से घायल है।

यह भी पढ़े : अस्पताल में सोनोग्राफी और एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीज, हर दिन लग रही लंबी लाइन

घायल को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बनियाटोला निवासी चुम्मन लाल साहू एवं आलेदण्ड निवासी गणेश राम साहू किसी काम से बाइक में छुरिया गए हुए थे। वापस घर लौटते समय ट्रक क्रमांक एमएच 30 बीडी 1151 के चालक नासीर शेख द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर विपरीत दिशा से बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दिया।

यह भी पढ़े : आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में अधिकारियों के छूट रहे पसीनें, हजारों आवेदन हुए निरस्त, ये है बड़ी वजह

भर्ती कराया गया

घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल छुरिया अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान चुम्मन लाल साहू की मौत हो गई। (chhattisgarh news) वहीं गणेश राम साहू को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।