राजनीति

CG Politics : किसानों के कर्ज माफी को लेकर मची सियासी जंग, बृजमोहन अग्रवाल बोले- सरकार को अवैध कमाई की लगी लत

CG Political News : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सोमवार को गंगाजल की सौगंध खाने वाला वीडियो जारी कर भाजपा के आरोपों को झूठा बताया है।

less than 1 minute read
Jul 11, 2023
CG Politics : किसानों के कर्ज माफी को लेकर मची सियासी जंग, बृजमोहन अग्रवाल बोले- सरकार को अवैध कमाई की लगी लत

CG Political News : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सोमवार को गंगाजल की सौगंध खाने वाला वीडियो जारी कर भाजपा के आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया है। भाजपा केवल झूठ की राजनीति कर रही है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

CG Political News : मंत्री अकबर ने कहा, डॉ. रमन सिंह बार-बार छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू करने का ऐलान करते रहे, लेकिन शराबबंदी करना तो दूर, विचार तक नहीं किया। (cg politics) उन्होंने रमन द्वारा शराबबंदी की घोषणा के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। (political news) साथ ही कहा कि शराबबंदी की दिशा में भूपेश बघेल सरकार गंभीर है।

सरकार को अवैध कमाई की लत लगी : बृजमोहन

CG Political News : भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मामले में पलटवार करते हुए कहा कि इस सरकार को अब शराब के अवैध कमाई की लत लग गई है। (cg political news) यह सरकार लत-खोर हो गई है। यह सरकार रोज नई-नई बात करती है।

उन्होंने कहा, मोहम्मद अकबर की भी वही गति होने वाली है, जो टीएस सिंहदेव की हुई है। वो घोषणा पत्र संयोजक के नाते किए वादे पूरा न कर पाने के कारण मुंह छिपाते घूम रहे हैं। (cg politics news) आप भी जनता से मुंह चुराएंगे।

Published on:
11 Jul 2023 03:14 pm
Also Read
View All