CG Political News : सीएम ने पत्रकारों से कहा, आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी, पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। वे अब भाजपा के अध्यक्ष हो गए। (congress party) भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में नेताओं का अकाल हो गया है उनके पास कोई नेतृत्व नहीं रहा। एक प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा, भाजपा के 3 चेहरों- बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय और अजय चंद्राकर से कहना चाहता हूं कि, आप विधानसभा में चाहे जितना चिल्लाकर बोलें, रमन के हटे बिना आप लोगों का भविष्य गड़बड़ रहेगा।