
सौरभ भारद्वाज को सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल (Photo-IANS)
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को फायरिंग (Tiger Shroff Firing) की गई। इस मामले को लेकर विपक्ष ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। वहीं पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को पकड़ा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद वह ट्रोल हो गए।
दरअसल, एक्स पर पोस्ट करते हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ के पिता हैं और सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पक्के दोस्त हैं। ये दोनों ही घोषित भक्त हैं।
एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि ताहिर हुसैन एक आतंकवादी है और ताहिर हुसैन उमर खालिद का दोस्त है। ये दोनों 'आप' (AAP) की ही देन हैं।
एक अन्य यूजर ने उनके ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि इसीलिए लोग आपसे और केजरीवाल से नफरत करते हैं। आप लोग इतने खराब इंसान हैं कि आपको हत्या की कोशिश में भी राजनीति दिख जाती है। उनके पिता तो डर के मारे कांप रहे होंगे। क्या इसी तरह आप राजनीति बदलना चाहते थे, शराब के दलालों? क्या इसी तरह आप लोगों की जान की सुरक्षा करेंगे?
एक्स पर एक यूजर ने लिखा- पूरा बॉलीवुड मोदी से डरा हुआ है क्योंकि वे ईमानदार नहीं हैं। और उन्हें डर है कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ कुछ भी कहा, तो वे उनके पीछे ED, CBI और पुलिस लगा देंगे।
हिट जनता नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा- दिल्ली हारने के बाद, बीजेपी ने 'आप' वालों को इतनी खुली छूट दे दी कि अब उन्हें ऐसी बकवास पोस्ट करनी पड़ रही है।
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने ही राज्यों में कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। इन्होंने देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को अपना बना लिया है और उसे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की हर सुविधा दे रखी है।
उन्होंने आगे कहा कि कल ये लोग पंजाब आकर कानून-व्यवस्था पर भाषण देंगे। पंजाब की जनता जानती है कि इन्हें वोट देने का मतलब है, इनके दामाद को पंजाब में बुलाना।
Updated on:
19 Oct 2026 04:41 pm
Published on:
19 Oct 2026 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
