Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद कांग्रेस ने देश में बढ़ती गैंगवार और रंगदारी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है और इनके तार कनाडा, अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ये गिरोह विदेशों के साथ-साथ भारत में रहकर भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।