CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कांग्रेस की सद्बुधि के लिए प्रार्थना की।
रायपुर। CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में कांग्रेस की सद्बुधि के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर भजन भी गाए।
इससे पहले मूणत सहित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद गायों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।इस दौरान पूर्व मंत्री मूणत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने गोमाता की सेवा का झूठे प्रचार करके गोठानों के माध्यम से भारी भ्रष्टाचार किया है।
आज दूूरबीन से चलाएंगे विकास ढूंढो अभियान
पूर्व मंत्री मूणत ने बताया मंगलवार को दोपहर 12 बजे रायपुर पश्चिम विधानसभा की सभी चारों दिशाओं में जाकर दूरबीन के माध्यम से कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को ढूंढने का प्रयास करेंगे।