राजनीति

CG Politics : सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह पर बोला हमला, कहा- घोषणा पत्र में 36 में 34 वादे किए पूरे

Raipur Politics News: प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, 15 सालों तक झूठ फरेब की सरकार चलाने वाले वादा खिलाफी करने वाले डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से झूठ बोल रहे हैं।
less than 1 minute read
Jul 27, 2023
CG Politics: Sushil Anand Shukla said – 34 promises were fulfilled in 36
सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह पर बोला हमला

CG Politics News: रायपुर। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, 15 सालों तक झूठ फरेब की सरकार चलाने वाले वादा खिलाफी करने वाले डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने (Raipur Politics News) घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं किया सिर्फ 19 वादे पूरे किए हैं। जबकि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में कुल 36 वादे किए थे, जिसमें से हमने 34 वादे पूरा कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, कांग्रेस भाजपा को घोषणा पत्र की प्रति, जिसमें हमारे वादों का पूरा हिसाब है और भाजपा के संकल्प पत्र जो उन्होंने 2003 और 2008 तथा 2013 में (CG Politics News) जनता से किया था दोनों को भेज रहे हैं, जिसको वे पढ़ लें तो शायद उन्हें समझ आ जाएगी कि जिस प्रदेश ने उनको 15 सालों तक सिर आंखों पर बैठाया उसके साथ उन्होंने धोखा किया था।

Updated on:
27 Jul 2023 04:02 pm
Published on:
27 Jul 2023 04:02 pm