राजनीति

चंद्रयान-2: प्रियंका गांधी ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की हिम्मत, बोलीं- इसरो की टीम पर हमें गर्व

चंद्रयान-2 के अंतिम चरण में भारत का मून लैंडर विक्रम से समय संपर्क टूट गया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ISRO टीम में प्रत्येक पर गर्व ISRO सेंटर से बोले PM मोदी- हमारा हौसला कमजोर नहीं, मजबूत हुआ

less than 1 minute read
Sep 07, 2019

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के अंतिम चरण में भारत का मून लैंडर विक्रम से समय संपर्क टूट गया। यह तब हुआ वह जब विक्रम शनिवार तड़के अपने मिशन को पूरा करने के लिए चांद की सतह पर पहुंचने ही वाला था।

इस दौरान इसरो सेंटर में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां वैज्ञानिकों की हिम्मत बढ़ाई, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ISRO टीम में प्रत्येक पर गर्व है।

असफलता यात्रा का एक हिस्सा है। असफलता के बिना, कोई सफलता नहीं मिलती। पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप पर विश्वास करता है।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ने भी इसरो टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 मून मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए टीम को ISRO को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं गया है। इसने कई और पथ तोड़ने और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।

इसरो सेंटर से पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि रुकावटों से हमारा हौंसला कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है।

हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खड़ा है। वैज्ञानिकों के परिजनों को मेरा नमन।

नई सीख हमें और मजबूत बनाएगी। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने वो किया है, जो पहले किसी नहीं नहीं किया।

आप पत्थर पर लकीर खींचने वालों में से हैं। पीएम ने कहा कि निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ने की हमारी परंपरा है।

ये भी पढ़ें

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर क्रैश होने की खबर पर ISRO का बयान, कहा-डाटा का विश्लेषण है जारी
Updated on:
07 Sept 2019 01:23 pm
Published on:
07 Sept 2019 12:13 pm
Also Read
View All