AAP-अलका के बीच जारी है तकरार, कहा- पार्टी उम्मीदवारों के लिए नहीं करूंगी प्रचार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक अलका लांबा शुक्रवार शाम कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। कांग्रेस में उनकी 6 साल बाद वापसी हुई हैं। बता दें कि कल यानी शुक्रवार को अलका लांबा ने आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इस दौरान अलका ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। अलका लांबा पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी से नाराज चल रही थीं।
चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी।
अलका लांबा ने इस बीच न केवल कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों का संकेत दिया था, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार ट्वीट कर उन्होंने पार्टी से भी बगावत का बिगुल फूंक दिया था।
गौरतलब है कि आप से लंबे समय से नाराज चल रहीं अल्का लांबा ने पिछले माह पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।