राजनीति

Manipur Violence: सर्वदलीय बैठक के बाद बोले मुख्यमंत्री- गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर को लेकर परेशान

Manipur Violence: गृहमंत्री अमित शाह के साथ 24 जून को दिल्ली में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से शांति की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मणिपुर में हो रही हिंसा पर गृहमंत्री काफी परेशान हैं।
2 min read
 chief-minister-said-home-minister-amit-shah-worried-about-manipur

मणिपुर में पिछले करीब 2 महिने से हो रही हिंसा पर गृहमंत्री अमित शाह ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी शामिल हुए। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ अलग से भी बैठक की। दिल्ली में हुई बैठक के बाद वापस आए CM बीरेन सिंह ने बताया कि बैठक में क्या हुआ? इसके साथ ही गृहमंत्री ने उनसे क्या कहा?

हिंसा रोकने के लिए राज्य सरकार ने क्या किया- गृहमंत्री
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में शाह ने उनसे पूछा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हिंसा को रोकने के लिए क्या किया? इस पर हमने बताया कि मणिपुर के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार हिंसा को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफल साबित हुई हैं। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह और राज्य के मंत्री सुशींद्रो मेइती के घरों पर हमले, सरकारी संपत्तियों में आगजनी एवं तोड़फोड़ तथा सुरक्षा बलों की आवाजाही को बाधित किए जाने जैसे मुद्दों पर बात की।

मणिपुर को लेकर गृहमंत्री परेशान
सीएम बीरेन सिंह ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री को मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए फैसलों पर एक रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सड़कों पर सुरक्षा बलों, पुलिस और एंबुलेंस का रास्ता रोके जाने और उन्हें अपना काम करने से रोके जाने को लेकर बहुत चिंतित थे, जो अराजकता का आभास करा रहा है।

गृहमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
सीएम ने ये भी कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। CM ने ये भी कहा कि यह सभी हितधारकों, नागरिक निकायों, विधायकों और राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए एक साथ बैठने तथा उन पहलुओं की पहचान करने का समय है, जिन पर सभी को काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Bengal Panchayat Chunav : राज्य में हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट नाराज, सरकार को दी चुनाव रोकने की चेतावनी

सेना ने की शांति की अपील
वहीं, मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सेना के प्रवक्ता ने वहां के लोगों से शांति की अपील की हैं। सेना ने कहा कि ऑपरेशनल कमांडर की ओर से परिपक्व निर्णय भारतीय सेना के मानवीय चेहरे को प्रदर्शित करता है, जो मणिपुर में चल रही अशांति के दौरान किसी भी अतिरिक्त क्षति से बचने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। सेना ने कहा कि वह नहीं चाहते कि मणिपुर के हालात बिगड़ें। इतने संवेदनशील समय पर सूझबूझ से ही काम लिया जा रहा है। एक रक्षा बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना मणिपुर के लोगों से शांति और स्थिरता लाने के लिए कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा बलों की सहायता करने की अपील करती है।

Published on:
27 Jun 2023 09:17 am