23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET आंदोलन पर विपक्ष में ‘क्रेडिट वॉर’, कांग्रेस-AAP और सपा में बढ़ी दरार

NEET Paper Leak Political Row: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच विपक्षी दलों में ही क्रेडिट लेने की होड़ छिड़ गई है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 23, 2026

Congress vs AAP on NEET protest

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया (Photo-IANS)

NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों द्वारा भी प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन अब विपक्ष के बीच ही इस आंदोलन का क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। 

कांग्रेस और AAP आमने-सामने

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच नीट आंदोलन को लेकर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली है। AAP ने कांग्रेस पर छात्र आंदोलन को हाईजैक करने और छोटी राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। 

AAP का कहना है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की लड़ाई को मजबूत करने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। दरअसल, आप ने कांग्रेस द्वारा पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर यह बात कही है। 

कांग्रेस का पलटवार

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से भी पलटवार किया गया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि AAP, बीजेपी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की लड़ाई को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को घेरने के बजाय AAP विपक्षी दलों पर ही हमला बोल रही है।

समाजवादी पार्टी से भी बढ़ी नाराजगी

बता दें कि इस आंदोलन से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मतभेद सीमित नहीं है। संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच भी तनाव की खबरें सामने आईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जब अखिलेश यादव को बोलने का अवसर दिया, उसी दौरान कांग्रेस सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे समाजवादी पार्टी नाराज हो गई।

बताया जा रहा है कि सदन से बाहर निकलते समय अखिलेश यादव ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से कहा कि हम आपका समर्थन करते हैं, फिर हमें बोलने क्यों नहीं दिया गया?

सोनम वांगचुक की पत्नी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आंदोलन को लेकर राजनीतिक दलों की मंशा पर सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। इसका उद्देश्य केवल शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संसद का ध्यान आकर्षित करना है।

गीतांजलि आंगमो ने कहा कि हमारे लिए न कोई सरकार है और न कोई विपक्ष। संसद देश की सर्वोच्च संस्था है और हम चाहते हैं कि वह शिक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग