23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: प्रियंका गांधी ने केंद्र से की छात्रों से बातचीत की अपील, बोलीं- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ चुका है

Priyanka Gandhi on NEET Paper Leak Protest: प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 23, 2026

Priyanka Gandhi on NEET paper leak protest

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और उनसे सीधे संवाद करने की अपील की है। 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि छात्रों का अब व्यवस्था (सिस्टम) से भरोसा उठ चुका है, इसलिए सरकार को उनकी बात सुनकर ठोस समाधान निकालना चाहिए।

सरकार को सुननी चाहिए बात

प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व दिखाने का समय आ गया है। छात्र मंत्री के इस्तीफे और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। छात्रों का सिस्टम से विश्वास खत्म हो गया है। यदि आप उसी व्यवस्था के भीतर समाधान देंगे, जिस पर उनका भरोसा नहीं रहा, तो वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर छात्रों के साथ दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि एक तरफ आप कहते हैं कि आपको छात्रों पर भरोसा है, दूसरी तरफ उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। अगर वास्तव में छात्रों की चिंता है तो उन्हें बुलाकर बातचीत कीजिए।

उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुने बिना समाधान संभव नहीं है। इसे समझाने के लिए उन्होंने एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा- यह वैसा ही है जैसे कोई बच्चा अपने पिता से कहे कि वह डिजाइनर बनना चाहता है, लेकिन पिता जवाब दें कि मैंने तो तुम्हारे लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले ही दाखिले की व्यवस्था कर दी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कई बार नेताओं को अपने डर से ऊपर उठकर जनता की आवाज सुननी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार को उनका विश्वास दोबारा जीतने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग