राजनीति

उपचुनाव नतीजे: सीएम केजरीवाल का मोदी पर तंज, पीएम का विकल्प भी बताया

पीएम मोदी पर लगातार हमले कर रहे हैं सीएम केजरीवाल
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 1:13 PM IST
kejriwal
उपचुनाव नतीजे: सीएम केजरीवाल का तंज, पीएम मोदी का विकल्प भी बताया

नई दिल्ली। देश की 4 लोकसभा सीट और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है। महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव सीट पर कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम निर्विरोध चुने गए हैं और मेघायल की अंपाती सीट पर भी कांग्रेस की जीत हुई है।उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भारी बढ़त बनाई हुई है। वहीं नूरपुर विधानसभा सीट पर विपक्षी एकता के आगे भाजपा पस्त हो गई है। नूरपुर में सपा ने जीत दर्ज की है। उपचुनावों के नतीजे आ रहे है इसी के लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें हटाने की बात कही है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “ आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे - विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।

पीएम मोदी पर लगातार हमले कर रहे हैं सीएम केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर सीबीआई की छापेमारी हुई थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के समर्थक, दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री और खुद के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा संभालते हुए पीएम मोदी को घेरना शुरू किया था। रेड की जानकारी मिलते ही मोदी सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोरन सत्येंद्र जैन के ट्वीट्स को रिट्वीट करते हुए लिखा था कि, "पीएम मोदी क्या चाहते हैं?।

इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक और ट्वीट कर लिखा, "कल सत्येंद्र ने प्राइवेट अस्पतालों की मुनाफ़ाख़ोरी के ख़िलाफ़ नीति का एलान किया, आज मोदी सरकार ने CBI की रेड करा दी। भाजपा पर नीति खारिज करने का आरोप लगाता हुए उन्होंने आगे लिखा भाजपा ये नीति खारिज करवाना चाहती है। ये नीति क्रांतिकारी है।इससे जनता को बड़ा फ़ायदा होगा।हम CBI से डरने वाले नहीं।नीति जारी रहेगी, चाहे कितनी भी रेड करा लें।

Updated on:
31 May 2018, 1:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र: नगर परिषद में मटन पार्टी पर महायुति में घमासान! BJP ने कलेक्टर से की शिकायत, तो शिंदे सेना बिफरी

राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं