राजनीति

CG Politics : BJP पर जमकर बरसे CM बघेल, बोले – जिन्हें भाजपा की विचारधारा मालूम नहीं वो क्या बनाएंगे घोषणा पत्र ?

CG Political News : भाजपा ने अपनी घोषणा पत्र समिति का संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल को बनाया है।

2 min read
Jul 11, 2023
BJP पर जमकर बरसे CM बघेल, बोले - जिन्हें भाजपा की विचारधारा मालूम नहीं वो क्या बनाएंगे घोषणा पत्र ?

CG Political News : भाजपा ने अपनी घोषणा पत्र समिति का संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल को बनाया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने जीवनभर भाजपा की सेवा की उनको घर बिठा दिया, विजय बघेल पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। फिर निर्दलीय लड़े। फिर एनसीपी से चुनाव लड़े। वे अब भाजपा का घोषणा पत्र बनाएंगे। उनको भाजपा की विचारधारा तक नहीं मालूम है। (bjp party) उन्होंने इस विचारधारा को कभी जिया ही नहीं है, वो घोषणा पत्र बनाएंगे।

CG Political News : सीएम ने पत्रकारों से कहा, आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी, पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। वे अब भाजपा के अध्यक्ष हो गए। (congress party) भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में नेताओं का अकाल हो गया है उनके पास कोई नेतृत्व नहीं रहा। एक प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा, भाजपा के 3 चेहरों- बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय और अजय चंद्राकर से कहना चाहता हूं कि, आप विधानसभा में चाहे जितना चिल्लाकर बोलें, रमन के हटे बिना आप लोगों का भविष्य गड़बड़ रहेगा।

डॉ. रमन का शराब निर्माताओं से क्या संबंध

शराब घोटाले पर सीएम ने कहा, ईडी ने शराब निर्माता कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 2017 में रमन सिंह की सरकार ने शराब पॉलिसी बनाई। (raipur news) देसी शराब की सप्लाई के लिए केवल तीन कंपनी चुनी। इनसे रमन सिंह के क्या संबंध है। क्यों आपने इनकी सुविधा के अनुसार नियम बनाए।

सीएम को अपनी हार याद आई: विजय

प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री को वर्ष 2008 में विजय बघेल से मिली हार याद आ गई है। वे विजय बघेल की योग्यता से अच्छी तरह परिचित हैं। (politics news) इसीलिए उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र समिति का संयोजक बनाए जाने से घबरा गए हैं।

बयानबाजी जारी: धान खरीदता कौन है


रमन जवाब दें: सीएम

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस-भाजपा की बयानबाजी जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा ने 2013 में किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने का संकल्प लिया था, लेकिन फैसला 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का लिया। अब भाजपा कहती है कि केंद्र सरकार धान खरीदती है। (raipur political news) अब रमन सिंह यह बताएं कि 10 क्विंटल खरीदी का फैसला किसका था। बोनस किसके कहने पर रोका था।

केंद्र ने खरीदा: सोनी

सांसद सुनील सोनी ने कहा, प्रधानमंत्री ने सभी राज्य के साथ एक नीति अपनाया है। (political news) यहां कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद 64 लाख मीट्रिक टन चावल का एक-एक दाना खरीदा है।

राज्य ने खरीदा: शुक्ला

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, (cg politics news) मोदी सरकार का धान खरीदी में कोई योगदान नहीं है। (cg political news) राज्य सरकार विभिन्न बैंकों से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है।

Updated on:
11 Jul 2023 01:21 pm
Published on:
11 Jul 2023 01:16 pm
Also Read
View All