राजनीति

सीएम केजरीवाल का दावा, ‘आप’ सरकार के पक्ष में जोरदार लहर

आगामी विधानसभा चुनाव विकास के आधार पर लड़ेंगे केजरीवाल ने कहा- ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत 2020 को समाप्त होगा 'आप' सरकार का कार्यकाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2019, 10:25 PM IST
दिल्ली: केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, अनधिकृत कॉलोनी के मकानों की अब होगी रजिस्ट्री
दिल्ली: केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, अनधिकृत कॉलोनी के मकानों की अब होगी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली में उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के पक्ष में जोरदार लहर है। आगामी विधानसभा चुनाव वे स्कूलों, अस्पतालों, पानी, प्रदूषण और सीसीटीवी समेत विकास के अन्य कामों के आधार पर लड़ेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है।

केजरीवाल ने कहा कि- 'दिल्ली में चुनाव स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, पानी, डेंगू, प्रदूषण, सीसीटीवी आदि के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत हैं। आप के पक्ष में भारी जन समर्थन है।' सत्तारूढ़ आप ने दावा किया कि इस बार पार्टी सभी 70 सीटें जीतेगी। बता दें, अरविंद केजरीवाल सरकार का कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो जाएगा।

बता दें, केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली में 100 मोहल्ला क्लिनिकों का उद्घाटन किया था। इससे राजधानी में मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है। सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि- 'ऐसे अवसरों पर ऐसा लगता है कि राजनीति में आने वाला एक आम आदमी सार्थक साबित हुआ है। इस राजनीति ने कई लोगों के जीवन को बदल दिया है।

Updated on:
20 Oct 2019, 10:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All