मोदी सरकार अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कराना चाहती है दिल्‍ली जनता 12 मई को मतदान कर भाजपा को देगी जवाब दिल्‍ली और देश की जनता पर खून का एक-एक बूंद कुर्बान
नई दिल्ली। थप्पड़कांड के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मोती नगर में रोड शो शुरू होते ही एक शख्स ने मेरे ऊपर हमला किया। मेरे ऊपर हमले के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं हूं। न ही डरा हूं। दिल्ली की जनता ने मुझे सीएम बनाया है। मैं जनता का एहसानमंद हूं। खून का एक-एक कतरा दिल्ली और देश पर कुर्बान कर दूंगा।
सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरे ऊपर यह नौवां हमला है। सीएम बनने के बाद यह पांचवा हमला है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में किसी भी सीएम पर शायद ही इतना हमला हुआ होगा। हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस की है।
राजनीति में आम आदमी पसंद नहीं है
उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें राजनीति में आम आदमी पसंद नहीं है। दिल्ली की जनता सब देख रही है। 12 मई को दिल्ली की जनता वोट डालकर मोदी सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मेरे घर में सीबीआई रेड कराई गई। क्या मोदी सरकार के पास इस बात का जवाब है। मोदी के खिलाफ बोलने पर मॉब लिंचिंग कराई जाती है। पीएम मोदी अपने खिलाफ हर आवाज बंद करना चाहते हैं। यह तानाशाही है। हम इसे नहीं चलने देंगे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.