राजनीति

सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा खत, कोयले की आपूर्ति न होने पर दिल्ली-एनसीआर में बिजली संकट पर जताई आशंका

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को खत लिखकर आशंका जाहिर की है कि कोयले की आपूर्ति न होने पर दिल्ली-एनसीआर में बिजली संकट हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 1:42 AM IST
pm modi and cm kejriwal
सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा खत, कोयले की आपूर्ती न होने पर दिल्ली-एनसीआर में बिजली संकट पर जताई आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और मोदी सरकार के बीच राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को कत लिखा है। केजरीवाल ने अपने खत में दिल्ली-एनसीआर में बिजली संकट पर आशंका जाहिर की है। खत में केजरीवाल ने लिखा है कि कोयले से बिजली पैदा करने वाले पावर प्लांट दादरी, बदरपुर, और झज्जर में कोयले की भारी कमी हो गई है। यदि जल्द इसका निराकरण नहीं किया गया तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर अंधेरे में डूब जाएगी। कोयले के संकट को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को खत लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

पीएम के नाम केजरीवाल का खत

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-एनसीआर में बिजली संकट को देखते हुए पीएम मोदी को खत लिखा है। केजरीवाल ने खत में कहा है कि रेलवे द्वारा कोयला खादानों से दिल्ली के बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने के लिए पर्याप्त डिब्बे की व्यवस्था न होने के कारण कोयले की समस्या खड़ी हो गई है। केजरीवाल ने पीएम से आग्रह करते हुए लिखा है कि इस संदर्भ में रेलवे को जरुरी निर्देश जारी करें। ताकि बिजली संयंत्रों तक कोयले की आपूर्ति में कोई बाधा न आए और दिल्ली-एनसीआर को बिजली संकट से बचाया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि नियम के मुताबिक 15 दिन आगे के लिए स्टॉक रखी जाती है लेकिन यदि ऐसा ही रहा तो बहुत जल्द ही समस्या खड़ी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में बिजली की मागं बढ़ी

आपको बता दें कि केजरीवाल ने अपने खत में पीएम से कहा है कि दिल्ली में आज के समय में बिजली की मांग 6200 मेगावाट पहुंच चुकी है। आशंका जाहिर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ऐसा लगता है कि बिजली की यह मांग 7000 मेगावाट तक जा सकती है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यदि इस समस्या से जल्दी नहीं निपटा गया तो दिल्ली-एनसीआर को आने वाले दिनों में बिजली की भारी कटौती से जूझना पड़ सकता है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड