
कोलकाता: शारदा चिटफंड घोटाला मामले में दो संवैधानिक संस्था आमने- सामने है। इस मामले पर कोलकाता में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा चल रहा है। सीबीआई की 40 सदस्यी टीम रविवार की शाम पुलिस कमिश्नर के घर छापा मारने पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान झड़प हो गई। खुद ममता बनर्जी पुलिस कमिश्नर के घर पहुंच गई। ममता बनर्जी ने छापेमारी के बाद पुलिस कमिश्नर के घर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ममता बनर्जी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारा धैर्य अब जवाब दे रहा है। केंद्र सरकार सीबीआई पर हमारे खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बना रही है। देश नरेंद्र मोदी से परेशान हो चुका है।
मोदी सरकार के खिलाफ ममता का धरना
ममता बनर्जी ने कहा कि वो संविधान बचाने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ धरना पर बैठने जा रही है। ममता बनर्जी मेट्रो चैनल की जगह पर धरने पर बैठ गई हैं। वह धरना पर बैठकर राज्य का बजट पेश करेगी। ममता ने विपक्षी दलों से अपील की है कि मोदी को हटाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। वहीं पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। कई जगहों पर ट्रेनें रोकी जा रही है। साथ ही प्रदर्शन जारी है।
राजीव कुमार सर्वश्रेष्ठ कमिश्नर हैं-ममता
पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कमिश्नर हैं। देश में आपातकाल से भी बुरे हालात हैं। ममता ने आगे कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। हमने खुद शारदा चिट फंड का आरोपियों को गिरफ्तार करवाया है। ममता ने कहा कि हमें सभी को सुरक्षा देने का अधिकार है। मैं राजीव कुमार को सुरक्षा देने के लिए यहां पहुंची हूं।
पुलिस कमिश्नर पर घोटाले में शामिल होने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम वहां पहुंची। सीबीआई को आशंका है कि शारदा चिटफंड घोटाले में पुलिस कमिश्नर की संदिग्ध भूमिका है। पुलिस कमिश्नर फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई इस घोटाले को लेकर कई बार समन जारी किया है। लेकिन अभी तक राजीव कुमार सीबीआई मुख्यालय नहीं गए। जिसके बाद सीबीआई ने ये कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान कोलकाता पुलिस ने पांच सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।