राजनीति

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ शिकायत दर्ज, दरोगा को धमकाने का आरोप

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ मामला दर्ज अश्विनी चौबे पर एक पुलिसकर्मी को धमकाने का आरोप

2 min read
Sep 26, 2019
,,

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ एक पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व बिहार के बक्सर पहुंचे अश्विनी चौबे ने एक पुलिस वाले की जमकर फटकार लगाई थी।

दरअसल, चौबे जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग ने पुलिसवाले की शिकायत की तो केंद्रीय मंत्री ने भरी सभा में पुलिसवाले को बुलाकर धमकी दे डाली।

पुलिसकर्मी पर गुंडा एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा था।

जानकारी के अनुसार बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक केके सिंह ने बताया कि नया भोजपुर चौकी के प्रभारी राजीव रंजन ने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना 23 सितंबर उस समय की है, जब मंत्री चौबे ने जनता दरबार आयोजित किया था।

तब लक्ष्मण दुबे नाम का एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उनके पास अपनी शिकायत लेकर आया था।

शिकायर्ता ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि दरोगा ने उसे 'गुंडा नोटिस' भेजा है। इत्तेफाक से संबंधित दरोगा भी उस समय वहीं पर मौजूद था।

जैसे ही चौबे ने भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत सुनी तो वह दरोगा पर भड़क गए।

उन्होंने कहा कि क्या वह आपको गुंडा लगते हैं? क्या आपने कभी गुंडा देखा है? यही नहीं मंत्री ने दरोगा को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।

ये भी पढ़ें

Bihar: तभी तो मरते रहे बच्चे, सरकार और प्रशासन मौतों पर डालता रहा पर्दा
Updated on:
26 Sept 2019 03:29 pm
Published on:
26 Sept 2019 01:53 pm
Also Read
View All